उत्तराखंड

पहले लाठी, फिर लाइन हाजिर — देहरादून पुलिस का ये कैसा न्याय?

Listen to this article

देहरादून। केहरी गांव क्षेत्र में शुक्रवार शाम यातायात का दबाव बढ़ने से लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही थाना प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस के अनुसार, गांव के पास स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान के आसपास सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों के कारण यातायात बाधित हो रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को हटवाया और यातायात को सुचारू करने का प्रयास किया। इस दौरान संस्थान के बाहर बड़ी संख्या में खड़े छात्र-छात्राओं को भी हटने के निर्देश दिए गए। अधिकांश छात्र-छात्राएं पुलिस की बात मानकर वहां से चले गए, लेकिन एक-दो युवकों ने पुलिस से बहस कर कार्य में बाधा उत्पन्न की। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया, जिसके बाद हालात सामान्य हो सके। इधर, घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने मामले का संज्ञान लिया है। एसएसपी ने वीडियो में दिखाई दे रहे पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है और पूरे प्रकरण की जांच एक राजपत्रित अधिकारी को सौंप दी है।

निजी यूनिवर्सिटी में हुई इस घटना ने पुलिस प्रशासन और यूनिवर्सिटी की भी कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अगर कार्यक्रम की अनुमति नहीं थी तो छात्र बड़ी संख्या में गेट पर क्यों पहुंचे। सवाल उठ रहे हैं कि यूनिवर्सिटी द्वारा समय पर छात्रों को कार्यक्रम न होने की जानकारी नहीं दी गई,जिसके चलते छात्र वहां पहुंचे।

अब जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि कार्रवाई कितनी उचित थी और दोषियों पर क्या कदम उठाए जाएंगे।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!