
अपराधियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत देहरादून पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की।
कोतवाली प्रेम नगर पुलिस ने एटीएम बदलकर लोगों को ठगने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के कब्जे से 66 एटीएम कार्ड और घटना में इस्तेमाल सफेद वेन्यू कार (नंबर UP-14-FH-7340) बरामद हुई। पूछताछ में सामने आया कि इनका गैंग बुजुर्गों को निशाना बनाकर 25 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी कर चुका था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रेम नगर की टीम सघन चेकिंग चला रही थी। 20 अप्रैल को मुखबिर सूचना पर संदिग्ध कार रोकी गई। कार में सवार इमरान अली (40, गाजियाबाद), नसीरुद्दीन (41, दिल्ली) और मोहम्मद खालिद (40, गाजियाबाद) के पास से अलग-अलग बैंकों के 66 एटीएम बरामद हुए। अभियुक्तों ने कबूल किया कि वे एटीएम पर लोगों की मदद के बहाने पिन चुराते और कार्ड बदल देते थे। विकासनगर के हरबर्टपुर से एक मामले में 50 हजार रुपये निकाल चुके थे (मुकदमा संख्या 186/2025, धारा 318(4) बीएनएस)।
थाना प्रेम नगर पर मुकदमा संख्या 113/2026 (धारा 318(4), 317(2)(3) बीएनएस) दर्ज किया गया। पुलिस अन्य ठगी मामलों की जांच कर रही है।
पुलिस टीम: उ.नि. अमित शर्मा (चौकी प्रभारी झाझरा), कांस्टेबल श्रीकांत, बृजमोहन, अनीश।



