
देहरादून
गुरुवार शाम शहर के कैलाश हॉस्पिटल के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। यह हादसा शाम लगभग 7:00 बजे हुआ, जब Tata Harrier (UK07 DL 1800) वाहन में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद SI दीवान सिंह गुसांई और कांस्टेबल जीशान अली ने बिना किसी देर किए तुरंत कार्रवाई की। दोनों पुलिसकर्मियों ने गाड़ी में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।
वाहन चालक उस्मान, निवासी खंजरपुर (रुड़की, हरिद्वार) ने पुलिस की तत्परता और साहसिक कार्य के लिए देहरादून पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया।
पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और जनसेवा के जज़्बे की वजह से न केवल यात्रियों की जान बची बल्कि आसपास के लोगों को भी किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।
देहरादून पुलिस की यह तत्परता एक बार फिर साबित करती है कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस कर्मी हमेशा जनता की सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं।



