उत्तराखंडदेहरादून

विधानसभा सत्र के दौरान देहरादून में बदला ट्रैफिक प्लान, कई रूट डायवर्ट

Listen to this article

देहरादून: 28 अप्रैल 2025 से प्रस्तावित विधानसभा सत्र के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सत्र समाप्ति तक विशेष ट्रैफिक प्लान के तहत संचालित की जाएगी। कानून-व्यवस्था और धरना-प्रदर्शन की संभावनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कई स्थानों पर बैरियर प्वाइंट और रूट डायवर्जन तय किए हैं।

प्रमुख बैरियर प्वाइंट

विधानसभा सत्र के दौरान निम्न स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे—

प्रगति विहार बैरियर

शास्त्रीनगर बैरियर

बाईपास बैरियर

डिफेंस कॉलोनी बैरियर

विधानसभा तिराहा बैरियर

भारी वाहनों के लिए व्यवस्था

सभी भारी वाहनों को कारगी चौक और डोईवाला से दूधली रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

रिस्पना क्षेत्र में दबाव बढ़ने पर भारी वाहनों को लालतप्पड़, हर्रावाला और नयागांव में रोका जाएगा।

अन्य प्रमुख डायवर्जन

देहरादून से हरिद्वार/ऋषिकेश/टिहरी/चमोली जाने वाले वाहन नेहरू कॉलोनी/फव्वारा चौक से पुलिया नंबर 06 की ओर भेजे जाएंगे।

धर्मपुर चौक से आईएसबीटी जाने वाला यातायात माता मंदिर रोड होते हुए पुरानी बाईपास चौकी से आईएसबीटी की ओर डायवर्ट होगा।

मोहकमपुर से मसूरी जाने वाले वाहन जोगीवाला–रिंग रोड–लाडपुर–सहस्त्रधारा क्रॉसिंग–आईटी पार्क होते हुए मसूरी मार्ग पर भेजे जाएंगे।

मोहकमपुर से शहर आने वाले वाहन विधानसभा तिराहा–रिस्पना–पुरानी बाईपास चौकी–धर्मपुर–ईसी रोड की ओर भेजे जाएंगे।

जुलूस और बस संचालन

अनुमति प्राप्त जुलूस केवल हिम पैलेस होटल से शुरू होंगे और वाहनों की पार्किंग रेसकोर्स गुरु नानक ग्राउंड में होगी।

जुलूस के प्रगति विहार बैरियर की ओर बढ़ने पर रिस्पना से शहर आने वाले वाहनों को हरिद्वार बाईपास से पुरानी बाईपास चौकी की ओर मोड़ा जाएगा।

यातायात दबाव की स्थिति में डोईवाला से देहरादून आने वाली सिटी बसों को कैलाश अस्पताल से यू-टर्न लेकर वापस डोईवाला भेजा जाएगा।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सहयोग करें।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!