उत्तराखंडकुमाऊँक्राइम

भाई बना भाई का दुश्मन: पीट-पीटकर ले ली सगे भाई की जान

Brother turns enemy of brother: He beat his own brother to death.

Listen to this article

हल्द्वानी के बरेली रोड क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या की घटना से हड़कंप मच गया। आपसी विवाद के चलते एक भाई ने अपने ही सगे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

हल्द्वानी में भाई ने ली अपने ही भाई की जान

हल्द्वानी के एसपी सिटी मनोज कत्याल के अनुसार आरोपी की पहचान संदीप जायसवाल के रूप में हुई है। संदीप का अपने भाई सोनू के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। संदीप ने सोनू को इतनी बुरी तरह पीटा की उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी संदीप जायसवाल पूर्व में भी हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद और आर्थिक तंगी को घटना का कारण माना जा रहा है। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!