CM ने किया विभागों का बंटवारा, अपने पास रखे ताकतवर विभाग, एक क्लिक में जानें किसे क्या मिला
The Chief Minister divided the departments, keeping the most powerful departments with himself. Find out who got what in one click.

उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी सामने आ रही है। कैबिनेट विस्तार के बाद अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभागों का बंटवारा कर दिया है। बता दें अब तक सीएम धामी 35 से अधिक विभागों का कामकाज देख रहे थे। लेकिन अब सीएम ने अपने कई विभागों को नए मंत्रियों को सौंप दिया है।
CM ने किया विभागों का बंटवारा
मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा कर दिया है। हाल ही में पांच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद किए गए इस आवंटन में मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील प्रशासनिक विभाग अपने पास ही रखे हैं। बता दें अब तक मुख्यमंत्री के पास 35 से अधिक विभागों का दायित्व था।
सीएम धामी खुद देखेंगे ये विभाग
जारी सूची के अनुसार मुख्यमंत्री सामान्य प्रशासन, खनन, गृह, कार्मिक, सतर्कता, नियुक्ति और प्रशिक्षण एवं जनसंपर्क जैसे प्रमुख विभाग खुद देखेंगे। इन विभागों को शासन संचालन की रीढ़ माना जाता है, जिनके माध्यम से प्रशासनिक फैसलों और कानून-व्यवस्था पर सीधा नियंत्रण सुनिश्चित किया जाता है।

वहीं, अन्य विभागों का बंटवारा मंत्रियों के बीच करते हुए उन्हें उनके-उनके दायित्व सौंपे गए हैं, ताकि विभागीय कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। सूत्रों के अनुसार इस नए बंटवारे से कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित होगा और विकास योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारा जा सकेगा।

पांच पद थे खाली
हाल ही में मुख्यमंत्री ने कैबिनेट का विस्तार करते हुए विधायक खजान दास, मदन कौशिक, भरत सिंह चौधरी, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है। दरअसल, मंत्रिमंडल में पांच पद लंबे समय से रिक्त चल रहे थे, जिनमें तीन पद पहले से खाली थे, एक पद पूर्व मंत्री चंदन राम दास के निधन के बाद रिक्त हुआ था, जबकि एक पद प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के कारण खाली हुआ। इन परिस्थितियों में संबंधित विभागों का दायित्व भी मुख्यमंत्री के पास ही था।





