उत्तराखंड

नशे की जरूरत पूरी करने मंदिर में चोरी करने पहुंचे युवक, लोगों ने मौके पर पकड़ा

Listen to this article

देहरादून: नशे की जरूरत पूरी करने के लिए दो युवकों ने पटेलनगर क्षेत्र स्थित मानक सिद्ध मंदिर को निशाना बना लिया। दोनों युवक मंदिर से दानपात्र चोरी करने पहुंचे थे, लेकिन वारदात को अंजाम देकर फरार होने से पहले ही लोगों ने उन्हें मौके पर पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया दानपात्र बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर को कारबारी निवासी जसपाल सिंह चौधरी ने पटेलनगर कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि दो युवक मानक सिद्ध मंदिर से दानपात्र चोरी कर रहे थे, जिन्हें स्थानीय लोगों ने मौके पर पकड़ लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सौरभ सिंह थापा और राहुल को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे नशे के आदी हैं और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए उन्होंने मंदिर की पहले रैकी की थी। इसके बाद सुनियोजित तरीके से दानपात्र चोरी करने पहुंचे। हालांकि, चोरी के बाद भागने से पहले ही स्थानीय लोगों ने दोनों को पकड़ लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरभ सिंह थापा (24) निवासी विष्णुकुंज कॉलोनी, बनियावाला और राहुल (26) निवासी पीपल का पेड़, गोरखपुर, शिमला बाईपास, पटेलनगर के रूप में की है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया दानपात्र बरामद किया है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी नया गांव उपनिरीक्षक रफत अली, हेड कांस्टेबल अरुण और कांस्टेबल भीष्म शामिल रहे।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!