Breakingउत्तराखंडकुमाऊँक्राइमगढ़वालदेहरादून
Trending

‘डांट से डरकर’ घर छोड़ गया मासूम, दून पुलिस ने दिखाई तत्परता और सकुशल पहुंचाया अपनों के पास

Listen to this article

देहरादून। परिजनों की डांट के डर से घर से निकले 8 वर्षीय मासूम को दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया। बच्चे के सुरक्षित वापस मिलने पर परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया।

जानकारी के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को डालनवाला निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली डालनवाला में सूचना दी कि उनका 8 वर्षीय पुत्र पीयूष बिना बताए घर से कहीं चला गया है। परिजनों ने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चल सका।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डालनवाला पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने बच्चे की फोटो और उससे संबंधित जानकारी कंट्रोल रूम एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित की। पुलिस की तत्परता और लगातार किए गए प्रयासों का नतीजा सामने आया और बच्चे को रेसकोर्स क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान बालक ने बताया कि उसने घर की गुल्लक से कुछ पैसे निकालकर खर्च कर दिए थे। इसी बात को लेकर मम्मी-पापा की डांट के डर से वह बिना बताए घर से निकल गया था।

पुलिस ने बच्चे को चौकी आराघर लाकर आवश्यक काउंसलिंग कराई और इसके बाद उसे सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चे को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों की आंखों में राहत साफ नजर आई। उन्होंने उत्तराखंड पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए दून पुलिस का आभार जताया।

मासूम की तलाश में जुटी पुलिस, चंद घंटों में मिली सफलता

इस पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक अश्वनी बलूनी, चौकी प्रभारी आराघर, कांस्टेबल प्रवीण भंडारी और कांस्टेबल आदित्य राठी की अहम भूमिका रही। पुलिस की तत्परता ने एक परिवार को बड़ी चिंता से बाहर निकालते हुए मासूम को सुरक्षित उसके घर पहुंचाया।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!