Breakingउत्तराखंडकुमाऊँगढ़वालदेहरादून
Trending

डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त संदेश, हर बूथ पर होगी विशेष निगरानी

Listen to this article

जनपद में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ बैठक कर पुनरीक्षण कार्य समयबद्ध और त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अहम हिस्सा है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए जाएं, जबकि मृत, स्थानांतरित और अनुपस्थित मतदाताओं के नाम सावधानीपूर्वक हटाए जाएं। साथ ही बीएलओ और सुपरवाइजरों को व्यापक प्रशिक्षण देने और उनकी शंकाओं का समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में निर्देश दिए गए कि सभी ईआरओ राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर प्रत्येक बूथ पर बीएलए-2 की नियुक्ति सुनिश्चित करें, जिससे पुनरीक्षण कार्य पारदर्शी और प्रभावी तरीके से हो सके। मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि 7 जून तक गणना प्रपत्रों प्रिंटिंग और कार्मिकों का प्रशिक्षण पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद 8 जून से 7 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण और संकलन करेंगे। 14 जुलाई को मतदाता सूची का प्रथम ड्राफ्ट प्रकाशित होगा, जबकि अंतिम सूची 15 सितंबर को जारी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि देहरादून जनपद की 10 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 13 लाख 80 हजार 800 मतदाता पंजीकृत हैं। प्री-एसआईआर अभियान के तहत अब तक 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो चुकी है।

बैठक में सभी ईआरओ, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और निर्वाचन कार्य से जुड़े नोडल अधिकारी मौजूद रहे।

Faizan Khan Faizy Editorial Advisor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!