
देहरादून
उत्तराखंड के खेल इतिहास में विभागों के स्तर पर अब तक का सबसे बड़ा क्रिकेट रोमांच ‘डीसीएल 2.0’ के रूप में अक्टूबर में लौटने जा रहा है। डिपार्टमेंट स्पोर्ट्स सोसाइटी की बैठक में इस बार के सीजन को आईपीएल की तर्ज पर और अधिक भव्य बनाने की रूपरेखा तैयार की गई है। खेल गलियारों में इस लीग को लेकर अभी से जबरदस्त उत्साह है।
बैठक में पहुंचे फ्रेंचाइजी मालिकों—योगेंद्र (ट्रेजरी टाइगर्स), प्रवेश सेमवाल (इरिगेशन सुपर टाइटंस), जसबीर सिंह (बैंकर्स यूनाइटेड), वीरेंद्र नेगी (सिडकुल राइजिंग स्टार्स) और आशुतोष विमल (सचिवालय सुपर किंग्स) ने अपनी-अपनी टीमों को लेकर रणनीतियां बनाईं। खिलाड़ियों की नीलामी से लेकर मैदान पर कड़े मुकाबले इस सीजन का मुख्य आकर्षण होंगे।
सोसाइटी के अध्यक्ष दीपक जोशी, सचिव विनेश राणा और मीडिया प्रभारी रवि बृज ने संयुक्त रूप से बताया कि पिछला सीजन राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में बेहद सफल रहा था, और इस बार का रोमांच दोगुना होने वाला है। बैठक में किरण सिंह, राजेंद्र चौधरी, टिकराज, अमित घई, अर्पित राठी और शैलेंद्र रोथाण ‘काकू’ भी मौजूद रहे।



