Breakingउत्तराखंडकुमाऊँक्राइमगढ़वालदेहरादून
Trending
शहर में ट्रैफिक व्यवस्था देखने SSP के साथ बाइक पर निकले DM सविन बंसल, देखकर लोग हुए हैरान, तस्वीरें
Faizan Khan Faizy Editorial Advisor
Send an email
September 15, 2024Last Updated: September 15, 2024
0 2,047 1 minute read

Listen to this article
देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए रविवार को डीएम सविन बंसल ने एसएसपी अजय सिंह के साथ बाइक पर शहर का दौरा किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने राजपुर रोड स्थित डीएम कैम्प कार्यालय से घंटाघर, पलटन बाजार और बल्लूपुर चौक तक करीब 10 किलोमीटर तक बाइक पर शहर का निरीक्षण किया।
खास बात यह रही कि दोनों अधिकारी हेलमेट लगाकर बाइक पर आगे निरीक्षण करते हुए चल रहे थे और उनकी गाड़ियों का काफिला पीछे-पीछे चल रहा था।

शहर में निरीक्षण करते डीएम – फोटो :
इस दौरान डीएम ने कहा कि सहारनपुर चौक समेत जहां भी सीवर लाइन आदि का कम चल रहा है, संबंधित कंपनी को पहले एक जगह का काम पूरा करने के बाद ही आगे का काम शुरू करने की अनुमति दी जाएगी।

शहर में निरीक्षण करते डीएम – फोटो :
इस दाैरान उन्होंने फ्लाई ओवर के नीचे पार्किंग की संभावनाएं तलाशी। साथ ही संबंधित विभागों से इसके रिपोर्ट मांगी है। इसके अलावा शहर के चौराहों और डिवाइडर आदि की चौड़ाई को जरूरत के अनुसार परिवर्तित कर मार्गों को सुगम बनाने के निर्देश दिए।

शहर में निरीक्षण करते डीएम – फोटो :
डीएम ने बताया कि जल निकासी के इंतजाम और सड़कों के गड्ढे भी देखे गए हैं। इस पर संबंधित विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है। घंटाघर पर जाम को खत्म करने के लिए ओवरब्रिज और डिवाइडर की चौड़ाई में बदलाव आदि को लेकर भी विचार विमर्श किया गया है।

शहर में निरीक्षण करते डीएम – फोटो :
इसके अलावा आईएसबीटी पर फ्लाईओवर के नीचे लगने वाले जाम का भी समाधान निकाला जाएगा। जरूरत पड़ी तो सरकारी भूमि पर फ्लाईओवर के जरिए ट्रैफिक मार्ग को आसान बनाया जाएगा।
Faizan Khan Faizy Editorial Advisor
Send an email
September 15, 2024Last Updated: September 15, 2024
0 2,047 1 minute read



