उत्तराखंड

देहरादून में भारी बारिश को लेकर दून पुलिस अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई गई निगरानी, पुलिस टीमें कर रहीं लगातार गश्त

Listen to this article

देहरादून: राजधानी देहरादून में लगातार हो रही भारी बारिश के मद्देनजर दून पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमें संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त कर रही हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बारिश की स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके। रात से ही पुलिस टीमें नदी-नालों के किनारे और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंचकर लाउड हेलर के माध्यम से लोगों को सतर्क कर रही हैं।

 

बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुलिस लोगों से नदी-नालों के आसपास न जाने की अपील कर रही है। वहीं, नदी किनारे रहने वाले लोगों को भी सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना या जनहानि से बचा जा सके।

 

दून पुलिस ने नागरिकों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और किसी भी आपात स्थिति की जानकारी तुरंत पुलिस या आपदा नियंत्रण कक्ष को देने की अपील की है।

 

पुलिस का कहना है कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में टीमें लगातार भ्रमणशील रहकर हालात पर नजर बनाए हुए हैं। आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव अभियान चलाकर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।l

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!