
नई दिल्ली। समाज में उत्कृष्ट योगदान, नेतृत्व और प्रेरणादायक कार्यों के लिए देहरादून निवासी डॉ. मेघा आर्या को प्रतिष्ठित “100 Iconic Women of India 2026” सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 9 मई 2026 को नई दिल्ली स्थित NDMC Convention Centre में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया।
सम्मान पत्र में उल्लेख किया गया है कि डॉ. मेघा आर्या ने अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं तथा अपने समर्पण, नेतृत्व और प्रेरणादायक यात्रा से समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।
यह सम्मान देशभर की उन 100 महिलाओं को दिया गया, जिन्होंने अपने कार्यों और उपलब्धियों के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का कार्य किया है।

कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति रही।
डॉ. मेघा आर्या की इस उपलब्धि पर उनके शुभचिंतकों, सहयोगियों और क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।




