उत्तराखंडक्राइमदेहरादून

सिल्वर सिटी मॉल हत्याकांड: फरार छह आरोपियों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित

Listen to this article

देहरादून | देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल में हुई विक्रम शर्मा की हत्या के मामले में फरार चल रहे झारखंड के छह आरोपियों पर अपर पुलिस महानिदेशक वी. मुरुगेशन ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें विभिन्न राज्यों में दबिश दे रही हैं।

गौरतलब है कि 13 फरवरी को सिल्वर सिटी मॉल में जमशेदपुर के हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद डालनवाला थाने में हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने 19 फरवरी को जमशेदपुर से राजकुमार और 23 फरवरी को ग्रेटर नोएडा से अक्षत ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दोनों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज की जांच में इस हत्याकांड में छह अन्य बदमाशों की संलिप्तता सामने आई थी। तब से पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि आरोपियों के फरार रहने के चलते पुलिस ने न्यायालय से सभी छह के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट प्राप्त कर लिए हैं। हाल ही में मुख्यालय को इनाम बढ़ाने संबंधी रिपोर्ट भेजी गई थी, जिसके बाद प्रत्येक आरोपी पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

इनामी आरोपी

अंकित वर्मा, निवासी थाना रोड टंगरा टोली, लोहरदगा

आशुतोष कुमार सिंह, निवासी मकान संख्या 65, आरपी पटेल स्कूल रोड, जमशेदपुर

विशाल सिंह, निवासी गाढ़ाबासा, बागबेड़ा

आकाश कुमार प्रसाद, निवासी बजरंग टेकरी, बागबेड़ा

यशराज, निवासी गाढ़ाबासा, बागबेड़ा

जितेंद्र साहु, निवासी उलीडीह टैंक रोड

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि इन आरोपियों के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Adil Rao

एडिटर इन चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!